कृषि विभाग का संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान 30 अप्रैल तक

कृषि विभाग का संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान 30 अप्रैल तक

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद में कृषि विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है |

कृषि विभाग का संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान 30 अप्रैल तक

By-Diwakar Rai/ब्यूरो चीफ चंदौली |

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद में कृषि विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सम्बन्धित प्रसार के कार्यक्रमों के साथ-साथ चूहा और छछूंदर के रोकथाम के लिए विशेष अभियान 01 अप्रैल, 2024 से प्रारम्भ होकर 30 अप्रैल, 2024 तक चलाया जा रहा है। 

यह विशेष अभियान का प्रथम चरण है, जिसके तहत जनपद चन्दौली के 789 ग्राम पंचायतों में चूहा तथा छछुन्दर के नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम एवं बैठके कार्ययोजना बनाकर करायी जा रही है |

 जिसमें चूहा एवं छछूदर से फैलने वाले स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पाइरोसिस नामक जीवाणु जनित संक्रामक रोगों की बारे में किसानों एवं आम जनमानस को जागरूकता गोष्ठी एवं बैठकों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है।

 कृषि विभाग जनपद चन्दौली की तरफ से कृषकों एवं आम जनमानस से विशेष अपील की जाती है कि अधिक से अधिक लोग इस विशेष अभियान में सम्मिलित हो।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |