लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी के सरिता सिंह BJP में शामिल हो गए।
लखनऊ , पूर्वांचल न्यूज प्रिंट | लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी के सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, वरिष्ठ बसपा नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हुए।
आपको बता दें कि अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था. अभय सिंह सपा के टिकट पर अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।