शादी का झांसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने से सम्बन्धित अभियोग में पीड़िता सकुशल बरामद

 सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा में घर से जाने वाली लड़की को सकुशल बरामद किया गया है।

शादी का झांसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने से सम्बन्धित अभियोग में पीड़िता सकुशल बरामद

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

डा.अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अराजक तत्वों व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा में घर से जाने वाली लड़की को सकुशल बरामद किया गया है।

पूर्व की घटना:-
▪️वादी निवासी थानाक्षेत्र सैयदराजा द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 02.04.2024 को वादी की पुत्री को सुबह शमसाद पुत्र शकीर, निवासी- नौबतपुर, सैयदराजा चन्दौली द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है।
▪️इस तहरीर पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 47/2024 धारा 366 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।
घटना का अनावरण:-
दिनांक 19.04.2024 को थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उ.नि. संजय कुमार सिंह मय हमराह की मदद से मु0अ0सं0 47/2024 धारा 366 भा0द0वि0 व 3(2)(V)एससी/एसटी एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित लड़की को सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास से समय 17.35 बजे सकुशल बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोंग:-
मु0अ0सं0 47/2024 धारा 366 भा0द0वि0 व 3(2)(V)एससी/एसटी एक्ट थाना सैयदराजा चंदौली।
पुलिस टीम का विवरण:-
सत्यनाराण मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा
उ0नि0 संजय कुमार सिंह  
म0का0 प्रियंकाशामिल रहे | 

 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |