तहसील गेट बंद होने से कालेज मार्ग पर खड़ी होती मोटरसाइकिल, लगता जाम

तहसील गेट बंद होने से कालेज मार्ग पर खड़ी होती मोटरसाइकिल, लगता जाम

तहसील मुख्यालय सकलडीहा का मेन गेट सुबह से लेकर शाम तक बंद रहने से कॉलेज मार्ग वाहन स्टैंड के रूप में तब्दील हो जाता है।


सकलडीहा, चंदौली ।  तहसील मुख्यालय सकलडीहा का मेन गेट सुबह से लेकर शाम तक बंद रहने से कॉलेज मार्ग वाहन स्टैंड के रूप में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण छात्र छात्राओं के आने जाने में काफी असुविधा होता है। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पार्किंग स्थल बनाने की मांग किया है।

सकलडीहा तहसील होने के कारण सुबह से शाम तक सैकड़ो फरियादियों सहित आम लोगों का रोजाना आना जाना रहता है। सुबह 10 बजे के बाद तहसील का मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है। ऐसे में तहसील आने वाले लोग बेतरतीब ढंग से दो पहिया वाहनों को तहसील से पीजी कालेज जाने वाले मार्ग पर ही खड़ा कर देते है। वही चार पहिया वाले तहसील से थाना जाने वाले मार्ग पर खड़ी करते है।  

इस तरह वाहन खड़ा करने से दोनों सड़को पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे इधर से गुजरने वाले लोगो को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तो पीजी कालेज वाले सड़क पर होती है। यहा बाइको के खड़े होने से वाहन तो छोड़िए पैदल निकलना भी मुश्किलों भरा होता है। अगर संयोग से चार पहिया वाहन आ भी गए तो उनको वापस जाना पड़ता है।

 छात्र राम निहोर, सत्यम, राहुल का कहना है कि मार्ग पर वाहनो के खड़े रहने से स्कूल आने जाने में दिक्कत होती है। पीजी कालेज सड़क को वाहन स्टैंड से निजात दिलाते हुए वाहन पार्किंग बनाने की मांग किया है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |