रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , उमड़ी भीड़

रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , उमड़ी भीड़

राम जानकी मंदिर से राम नवमी पर्व पर भव्य आकर्षक शोभा यात्रा और झांकियां निकाली गई | 

रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , उमड़ी भीड़

By Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

 धीना थानाअंतर्गत के पुलिस चौकी कमालपुर स्थानीय कस्बा के पूर्वी बस स्टैंड के पास स्थित राम जानकी मंदिर से राम नवमी पर्व पर भव्य आकर्षक शोभा यात्रा और झांकियां निकाली गई। आगे आगे ढोल नगाड़े पीछे पीछे श्रद्धालु श्री राम नाम का झंडा फहराते हुए जय श्रीराम,जय श्रीराम का उद्घोष कर श्रीराम धुन गीतो पर आनंद प्रकट कर रहे थे।
रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , उमड़ी भीड़

 उनके पीछे बग्घी पर श्री राम,लक्ष्मण,सीता तथा हनुमान जी दूसरे रथ पर राधा कृष्ण,तीसरे पर केवट प्रभु श्री राम, लक्ष्मण चौथे पर शिव पार्वती, पांचवें पर कमल के फूल पर बैठी  मां लक्ष्मी जी।

 
शोभा यात्रा को सफल बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराजप्रताप, प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव और कमालपुर चौंकी प्रभारी सतीश प्रकाश हेड थाना लिपिक धर्मराज सरोज पी एस सी इंस्पेक्टर शुभम पटेल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा को सफल बनाने में खूब परिश्रम किए।

वही शोभा यात्रा की तरफ से बीस वालिंटियर ‍भी कार्य कर रहे थे।शोभा यात्रा निर्धारित समय और स्थान का भ्रमण कर राम जानकी मंदिर पर पहुंच करदेर रात्रि समाप्त हो गई।

रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , उमड़ी भीड़


श्रद्धालुओं  में समिति अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष निकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा मंगल,दिलीप , उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्षकमालपुर शंकर प्रसाद गुप्ता,ग्राम प्रधान कमालपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामाजायसवाल,अमरनाथ जायसवाल, शिवजी वर्मा,नीरज अग्रहरी पत्रकार,दिव्यांश जायसवाल,आदर्श, विनय, गौतम,आदित्य,मोनू,निक्की,बमबम, कमलेश, हिमांशु, श्याम जी, प्रवीण, अखिलेश रस्तोगी,प्रिंस, जटाशंकर, चंचल,पवनेश,शिवा, राकेश अग्रहरि मनु दुबे, अजय, सुनील,प्रेमसागर,गोविंद,आदि भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |