चंदौली : पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार

चंदौली : पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के गुवास गांव निवासी एक व्यक्ति को पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

चंदौली : पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार

चंदौली | अलीनगर थाना क्षेत्र के गुवास गांव निवासी एक व्यक्ति को पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। पर्यावरण को क्षति न पहुँचे इस कारण पराली जलाने पर पूरी तरह रोक है। बावजूद इसके लगातार पराली जलाये जाने की शिकायतें मिलने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार के आदेश पर जनपद में पराली जलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रह है। 

इस क्रम में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने गुवास गांव में पराली जलाये जाने की सूचना मिलने पर मय पुलिस बल के साथ पहुँच कर फायर फाइटर को बुलाकर पहले बेकाबू हो रहे आग को बुझावाया। जांच पड़ताल में पता चला कि पराली जलाये जाने के कारण आसपास के खेत में खड़ी गेंहूँ की फसल भी जल गई। उन्होंने तत्काल पराली जलाने के आरोपी गुवास गांव निवासी सीताराम यादव पुत्र स्व.बसन्तु यादव को हिरासत में ले लिया और थाने ले आये। 

जहाँ उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 278/285/188/427 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।एसपी डॉ अनिल कुमार ने एनजीटी के नियमों का पालन करते हुये सभी किसानों से पराली न जलाने की अपील की है साथ ही उन्होंने पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |