UPSC CSE Result 2023 : आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल, 2024 को घोषित किए गए। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया।
➧UPSC का परिणाम घोषित,आदित्य श्रीवास्तव ने मारी बाजी
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट/लखनऊ। सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित किया गया। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है.वहीं चंदौली की बेटी कृति त्रिपाठी ने यूपीएसई में 149वां स्थान हासिल किया, इससे पहले वह डिप्टी जेलर बन चुकी थीं।
पिता उपेन्द्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है.
यूपीएससी की जानकारी के मुताबिक, सीएसई 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया (एआईआर 1)। उसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान (एआईआर 2) और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान (एआईआर 3) हासिल किया।
आदित्य श्रीवास्तव 485वें स्थान पर पहुंच गए
UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ से की। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485वीं रैंक हासिल की.
ये हैं 10 Best Topersरैंकिंग संख्या का नाम1.629523 आदित्य श्रीवास्तव2. 6312512 अनिमेष प्रधान3. 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी4. 1903299 पीके सिद्धार्थ रामकुमार5 6312407 रूहानी6. 0501579 सृष्टि डबास7. 3406060 अनमोल राठौड़8. 1121316 आशीष कुमार9. 6016094 नौशीन10. 2637654 ऐश्वर्यम् प्रजापति
परिणाम यहां देखें
सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं और सभी घोषित सफल उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखी जा सकती है।