इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की टीम के द्वारा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद कुमार राजभर के समर्थन में 10 मई 2024 को पर्चा दाखिला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नामांकन कराया गया |
घोसी / मऊ | इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की टीम अरविन्द राजभर के नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र घोसी जनपद मऊ पहुंची है | इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की टीम के द्वारा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद कुमार राजभर के समर्थन में 10 मई 2024 को पर्चा दाखिला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नामांकन कराया गया |
फिर अगले दिन विधानसभा घोसी व विधानसभा मधुबन के विभिन्न गांवों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की टीम जनसंपर्क अभियान करके लोगों को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर के चुनाव चिन्ह छड़ी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाने का आवाहन किया |
अधिवक्ताओं की टीम में अरविंद कुमार भारद्वाज, विजेंद्र, वीरेंद्र सिंह राजभर ,कमलेश कुमार राजभर, ताराचंद भारद्वाज, संजय कुमार राजभर, हरि कृष्ण ,राजेश गुड्डू कुमार एवं विशाल भारद्वाज के साथ स्थायी निवासी रेलवे बोर्ड के सदस्य जेपी राजभर एवं स्थानीय व्यवसाय मुंशी राजभर के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया |