Google ने वर्ष 2011 में Google Flights लॉन्च किया था। हालाँकि Google ने अभी तक अपना ऐप लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसे google.com/travel/flights पर एक्सेस किया जा सकता है।
टेक न्यूज | Google ने वर्ष 2011 में Google Flights लॉन्च किया था। हालाँकि ,Google ने अभी तक अपना ऐप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights google.com/travel/flights पर एक्सेस किया जा सकता है। Google उड़ान सेवा वर्तमान में केवल वेब पर ही उपलब्ध है |
हवाई जहाज से सफर करना कौन नहीं चाहता और अगर सस्ती फ्लाइट मिल जाए तो कहने ही क्या? अगर आप भी सस्ती फ्लाइट की तलाश में हैं लेकिन आपकी तलाश खत्म नहीं हुई है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल की मदद से कैसे सस्ती फ्लाइट बुक की जा सकती है।
Google Flights मदद करेगी
Google ने वर्ष 2011 में Google Flights लॉन्च किया था। Google ने अभी तक अपना ऐप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights पर एक्सेस किया जा सकता है। Google Flight सेवा वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है, हालाँकि मोबाइल पर इसे एक्सेस करने में आपको कोई समस्या सामने नहीं आएगी।
आपमें से कई लोग Google Flights के बारे में भी जानते होंगे. जब आप गूगल पर फ्लाइट सर्च करते हैं तो सबसे पहला रिजल्ट गूगल फ्लाइट्स ही सामने आएगा । यहां आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गूगल फ्लाइट बुकिंग सर्विस नहीं देता है। गूगल फ्लाइट्स की मदद से केवल आप सस्ती फ्लाइट्स सर्च कर सकते हैं।
कई तरीकों से खोज सकते हैं आप
जब आप Google Flights पर जाते हैं, तो आप तारीख, हवाई अड्डे, प्रस्थान समय आदि के आधार पर उड़ानें खोज सकते हैं। यह एक प्राइस चार्ट दिखाता है जिसकी मदद से आप एक ही जगह पर सभी फ्लाइट्स के टिकट के दाम एक साथ देख सकते हैं। Google Flights आने वाले महीनों के लिए एक मूल्य चार्ट भी दिखाता है जो आपको सस्ते टिकट बुक करने में मदद मिलती है।
Google Flights आपको यह भी बताता है कि आप कब यात्रा करेंगे और टिकट सबसे सस्ता कब रहेगा | अगर आप भी नियमित रूप से हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो आपको Google Flights का इस्तेमाल करना चाहिए।