चन्दौली पुलिस ने 04 अभियुक्तों के विरूद्ध की गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई

चन्दौली पुलिस ने 04 अभियुक्तों के विरूद्ध की गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई

मुगलसराय पुलिस द्वारा रेलवे के कर्मचारियों से उनके वेतन/भत्ता के पैसे को गबन करने वाले गिरोह के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी | 

चन्दौली पुलिस ने 04 अभियुक्तों के विरूद्ध की गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई

◾ थाना मुगलसराय द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार   
◾ थाना अलीनगर द्वारा गौतस्करी में सलिंप्त 02 अभियुक्तों के विरूद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

 पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी , डॉ0 ओम प्रकाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा अपराध एवम् संगठित सक्रिय व गिरोहबन्द अपराधियों पर कार्रवाई करने के दिये गये निर्देश के क्रम में डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह के कुशल  मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अलीनगर द्वारा कुल 04 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा थाना मुगलसराय द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

थाना मुगलसराय द्वारा की गई कार्रवाई-
 प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों द्वारा एक सुसंगठित गिरोह बना कर अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु साजिश के तहत अपने तथा अपने सम्बन्धियो के खाते में रेलवे के कर्माचारियों का वेतन आदि का पैसा भेज कर गबन किये जाने का अपराध कारित करने वाले वांछित अभियुक्तो के गैंग लीडर युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम  नि0 बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 39 वर्ष गैंग सदस्या नीतू सिंह पत्नी युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह नि0 बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 36 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु मुगलसराय पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि मु0अ0स0 233/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण  -1. युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम  निवासी ग्राम बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 39 वर्ष  , 2. नीतू सिंह पत्नी युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम  बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 36 वर्ष  जो  कि अपने किराये के कमरे कैलाशपुरी मे  पास मौजूद है  पुलिस टीम द्वारा उन्हें घर से दिनांक 21.06.24 को समय करीब 15.40  बजे गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
 गैगलीडर युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह अपने तथा अपने गैंग के सदस्यो के साथ  मिल कर आर्थिक भौतिक एवं दुनियावी लाभ अर्जित करने हेतु साजिस के तहत अपनी पत्नी/इस गिरोह की सदस्या के खाते में रेलवे के कर्मचारियों से संबंधित पैसे भेज कर गबन करने जैसे अपराध में सक्रिय है, दिनांक 01/11/2023 को वादी मुकदमा श्री हरिनरायण राम पुत्र स्व0 सामरथी राम सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू स्टेशन मुगलसराय चन्दौली स्थायी पता ग्राम सेवराई थाना गहमर जनपद गाजीपुर के लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 362/2023 धारा 409 भादवि विरूद्ध 1.युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह 2.नीतू सिंह व अन्य व्यक्ति नामपता अज्ञात के पंजीकृत कराया गया। अभि0गण द्वारा एक सुसंगठित गिरोह बना कर अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु साजिस के तहत अपनी पत्नी के खाते में रेलवे के कर्माचारियों का वेतन आदि का पैसा भेज कर गबन किये जाने का अपराध कारित करते हैं। उक्त अभियोग की विवेचना में अभि0 युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी व उक्त अभियोग से संबंधित गबन किये गये कुल तीन करोड 61 लाख रूपयों में से 11 लाख 60 हजार रूपये, एक अदद क्रेटा कार व गबन किये गये रूपये से खरीदे गये जमीन का रजिस्ट्री कागजात की बरामदगी व पर्याप्त साक्ष्य के आधार धारा 411/120बी0 भादवि की बढोत्तरी की गयी। थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
गैंगलीडर –1. युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम  नि0 बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 39 वर्ष
गैंगसदस्य - 1. नीतू सिंह पत्नी युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह नि0 बेरीखेडा थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 36 वर्ष

अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-  362/2023  धारा 409/411/120बी0 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2. मु0अ0स0 233/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986।

कार्यवाही करने वाली टीम – 
1. प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2. हे0का0 प्रहलाद यादव थाना मुगलसराय  जनपद चन्दौली
3. का0 रोहित यादव थाना मुगलसराय  जनपद चन्दौली
4. म0का0 किरन सिंह थाना मुगलसराय  जनपद चन्दौली
5. म0का0 प्रिया तिवारी  थाना मुगलसराय  जनपद चन्दौली

थाना अलीनगर द्वारा की गई कार्रवाई-
 
 प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त रोमान अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी दौलतपुर कसार थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी जिसके द्वारा  गोतस्करों का नाजायज सुसंगठित आपराधिक गिरोह गैंग लीडर बनकर संचालित किया जा रहा था  जिस गिरोह का सक्रिय सदस्य सुभाष कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी बाकरबाद बमरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज हैं जो अन्तर्प्रान्तीय स्तर पर सक्रिय है थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा गैंग के विरुद्ध थाना अलीनगर पर दिनांक 21.06.2024 को मु.अ.सं. 120/24 धारा 3(1) उ0प्र0गिरोहबन्द एवम् समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।   

विवरण घटनाक्रम - 
दिनांक 18.09.2021  को  उ.नि. संतोष कुमार सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा मुखबिर की प्राप्त सूचना के आधार पर मय हमराह पुलिस बल के सिन्धी ताली हाईवे के सामने चेकिंग की जा रही थी जिस दौरान एक अदद ट्रक  UP 67 T 4771 टाटा ट्रक की चेकिंग के दौरान उसमें लदे 15 राशि गोवंश जिनको क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु बिहार के रास्ते पंडवा पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था बरामद हुआ औऱ अभियुक्त रोमान अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी दौलतपुर कसार थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी गिरफ्तार किया गया था जिसकी जामा तलाशी में एक तमंचा नाजायज 315 बोर व दो कारतूस जिंदा 315 बोर बरामद हुए , गिरफ्तारी / बरामदगी सम्बन्धित दाखिला फर्द के के आधार पर थाना अलीनगर पर  मु.अ.सं. 243/21 अन्तर्गत धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 तथा 379/411 भादवि का अभियोग विरूद्ध रोमान अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी दौलतपुर कसार थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी तथा चालक नाम पता अज्ञात के एवम् मु.अ.सं.244/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग विरूद्ध अभियुक्त रोमान अहमद उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान मु.अ.सं. 243/21 में सहअभियुक्त सुभाष कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी बाकरबाद बमरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज का नाम प्रकाश में आया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

अभियुक्तों का नाम व पता –
1.रोमान अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी दौलतपुर कसार थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी 
2.सुभाष कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी बाकरबाद बमरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास– 
अभियुक्त रोमान अहमद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु.अ.सं. 243/21 अन्तर्गत धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 तथा 379/411 भादवि थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
2.मु.अ.सं. 244/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 

अभियुक्त सुभाष कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु.अ.सं. 243/21 अन्तर्गत धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गो0नि0 अधि व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 तथा 379/411 भादवि थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
 
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक अलीनगर मय हमराह

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |