चंदौली लोक सभा सीट पर मतों की गिनती को लेकर भारी गहमागहमी रही। मतों की गिनती पूरा होने पर सपा के वीरेंद्र सिंह ने 21 हजार 5 सौ 65 वोटों से डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे को हरा दिया।
![]() |
सपा के वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे को 21 हजार मतों से हराया |
चंदौली, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट। चंदौली लोक सभा सीट पर मतों की गिनती को लेकर भारी गहमागहमी रही। मतों की गिनती पूरा होने पर सपा के वीरेंद्र सिंह ने 21 हजार 5 सौ 65 वोटों से डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे को हरा दिया।
लोकसभा में आने वाले विधान सभाओं में वीरेंद्र सिंह को 4लाख 74 हजार 476 कुल मत मिले जबकि डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे को 4 लाख 52 हजार 911 मत पड़े इस हिसाब से महेंद्र पांडे को 21 हजार 5 सौ 65 वोटों से हार जाना पड़ा | इस बार वे हैट्रिक नहीं लगा पाए |
चुनाव के रिजल्ट के बाद जीत का प्रमाण पत्र दो घंटे के बाद डीएम चंदौली ने दे दिया। समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बाजे गाजे के साथ नाचते जयकारा लगाते हुए सपा कार्यालय में जीत की खुशियां मनाने में जुटे रहे।
इस जीत की काफी खुशी सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ,पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव,सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर तथा मनोज सिंह डब्लू के चेहरे पर साफ देखी गई | केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडे की हार और सपा उम्मीदवार के जीत का मंथन पार्टी के भीतर शुरू हो गया है |