भदोही में सर्राफा व्यापारी से असलहे के दम पर 25 लाख की लूट से हड़कंप

भदोही में सर्राफा व्यापारी से असलहे के दम पर 25 लाख की लूट से हड़कंप

गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग पर सर्राफा व्यापारी विकास सोनी से 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने सिर पर पिस्टल सटाकर उनका बैग छीन लिया और भाग निकले | 


 गोपीगंज , पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट |  जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग पर सर्राफा व्यापारी विकास सोनी से 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने सिर पर पिस्टल सटाकर  उनका बैग छीन लिया और भाग निकले | इस घटना की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी | 

बताया जाता है की  सर्राफा व्यापारी के बैग में 20 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 50 हजार नगदी रुपये थे। खबर है कि घटना की सूचना पाते ही पुलिस नाकेबंदी करके वाहनों की जाँच शुरू कर दी हैं | हालाँकि, पुलिस  की और से इस मामले में अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं आया है |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें