सकलडीहा में करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत, अफरातफरी

सकलडीहा में करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत, अफरातफरी

कस्बे की 21 वर्षीय स्नातक छात्रा निक्की की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सकलडीहा में करंट की चपेट में आने से छात्राकी मौत

  By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / सकलडीहा, चंदौली। कस्बे की 21 वर्षीय स्नातक छात्रा निक्की की करंट लगने से मौत         ( Student dies due to electric shock ) हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

 सकलडीहा कस्बे के शंकर प्रजापति की दो बेटियां निक्की, नेहा और एक बेटा विनोद है। सकलडीहा नगर में पिछले चार दिनों से बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं. शनिवार रात बिजली आने पर निक्की छत पर सो रही थी। अचानक पंखा चालू करने के लिए प्लग को बोर्ड से जोड़ दिया। 

इसी बीच निक्की की प्लग पर करंट लगने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी है.

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.