जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा से करते हुए संगठन हित सर्वोपरि रहेगा : दिनेश सिंह

जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा से करते हुए संगठन हित सर्वोपरि रहेगा : दिनेश सिंह

सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिँह और पर्यवेक्षणीय कार्य हेतु धनंजय कुमार सिंह एवं गणेश अहीर की देख रेख में बैठक आहूत की गयी | 

जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा से करते हुए  संगठन हित सर्वोपरि रहेगा : दिनेश सिंह

 दिनेश सिंह बने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष , महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से हुए मनोनीत पवन दूबे, कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह 

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

जनपद में पूर्व सूचना के अनुसार उ प्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ चंदौली की बैठक सदर ब्लाक चंदौली के सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिँह और पर्यवेक्षणीय कार्य हेतु धनंजय कुमार सिंह एवं गणेश अहीर की देख रेख में बैठक आहूत की गयी | जिसमें उप्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा चंदौली के पुर्नगठन के प्रस्ताव एवं चयन पर विचार विमर्श किया गया |

जिसमें पवन दुबे द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के जिलाध्यक्ष हेतु दिनेश सिँह का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सर्व सम्मति से उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया | महामंत्री हेतु मिथलेश कुमार सिँह ने पवन दुबे का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्व सम्मति से समर्थन सदस्यों द्वारा किया गया |



 कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रितेश सिँह, उपाध्यक्ष श्री मती राखी देवी,अश्वनी सिँह, संगठन मंत्री संदीप सोनकर, आलोक मिश्रा, अरविन्द कुमार गौतम, जितेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार मौर्य, संरक्षक बृजेश सिंह, राकेश कुमार दीक्षित सर्व सम्मति से मनोनीत किये गये |

नव निर्वाचित निर्विरोध सर्व सम्मति से चुने गये जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान करते हुवे अपने सम्बोधन में कहा कि आप लोगों ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उसपर अक्षरसह जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा संगठन हित सर्वोपरि रहेगा |

बैठक में संजय यादव, प्रिया मौर्या, दीपक यादव, ब्रह्मानंद यादव, संदीप गौतम, सुमित नंदन, महेंद्र प्रसाद शशिकांत, अरविन्द कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |