सकलडीहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार

नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर ग्राम गोहदा विशुनपुरा से अपहरण किया गया था। जिसके सम्बन्ध में अपहृता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

सकलडीहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार

By-Diwakar Rai /चीफ ब्यूरो चंदौली |

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा 363/366 भादवि का वांछित अभियुक्त रविकान्त यादव पुत्र अपरवल यादव निवासी कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली को दिनांक 04.07.2024 को अलीनगर तिराहा कस्बा सकलडीहा से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर ग्राम गोहदा विशुनपुरा से अपहरण किया गया था। जिसके सम्बन्ध में अपहृता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।


अभियुक्त का नाम व पता -
रविकान्त यादव पुत्र अपरवल यादव निवासी कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष

पंजीकृत अभियोग- 

मु0अ0सं0-62/2024 धारा 363/366 भादवि

बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 विजय राज कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 अजय कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.म0का0 नेहा कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें