Benefits Tilak: दिन के अनुसार माथे पर लगाएं तिलक, मिलेंगे कई फायदे

Benefits Tilak: दिन के अनुसार माथे पर लगाएं तिलक, मिलेंगे कई फायदे

किसी भी धार्मिक कार्य में तिलक अवश्य लगाया जाता है। यह हिंदू संस्कृति का अभिन्न अंग है। आम लोगों से लेकर देवी-देवताओं तक सभी को तिलक लगाया जाता है। ऐसे में यदि आप दिन या ऋतु के अनुसार अपने माथे पर तिलक लगाते हैं तो आपको जीवन में आश्चर्यजनक लाभ मिल सकते हैं।
 
तिलक के फायदे: दिन के अनुसार माथे पर लगाएं तिलक, मिलेंगे कई फायदे

मुख्य बातें :- 

हिंदू धर्म में तिलक को महत्वपूर्ण माना जाता है।
तिलक लगाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
दिन के अनुसार तिलक लगाने के कई फायदे होते हैं।

धर्म-आस्था /पूर्वाचल न्यूज़ प्रिंट। हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद या घर में पूजा-पाठ के बाद माथे पर तिलक लगाना अनिवार्य होता है। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ तिलक का वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने का महत्व और इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।आइए जानते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए।


तिलक लगाने का महत्व

धार्मिक दृष्टि से तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार माथे पर तिलक लगाना सम्मान का प्रतीक माना जाता है। माथे पर तिलक लगाने से प्रवाह सकारात्मक रहता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। माना जाता है कि तिलक लगाने से ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव भी शांत होते हैं। हिंदू धर्म में माना जाता है कि तिलक लगाने से जीवन में यश बढ़ता है।

दिन के अनुसार तिलक लगाएं

सोमवार यानी कि भगवान शिव को समर्पित यह दिन है , इस रोज सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
मंगलवार यानी कि हनुमान जी के दिन चमेली के तेल में सिन्दूर मिलाकर लगाना शुभ माना जाता है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को समर्पित सूखे सिन्दूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे साधक पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
गुरुवार यानी भगवान विष्णु को समर्पित दिन पर पीला चंदन या केसर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
शुक्रवार यानी देवी लक्ष्मी के प्रिय दिन पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शनिवार के दिन राख का तिलक लगाना चाहिए, जो शनिदेव का दिन माना जाता है। इससे जीवन से परेशानियां दूर होती हैं।
रविवार यानि सूर्य देव को समर्पित दिन के दिन व्यक्ति को लाल चंदन लगाएं। इससे मान-सम्मान बढ़ता है.

वैज्ञानिक कारण भी जानिए
वैज्ञानिक दृष्टि से भी तिलक लगाने के कई फायदे हैं। इससे मस्तिष्क को ठंडक मिलती है और व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। माथे पर नियमित तिलक लगाने से विवेक और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मन और मस्तिष्क को ताजगी प्रदान करने के लिए चंदन का तिलक सर्वोत्तम माना जाता है।

अस्वीकरण: इस लेख में उल्लिखित उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट इस लेख में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/किंवदंतियों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य या कथन न मानें और अपने विवेक का प्रयोग करें।पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट अंधविश्वास के खिलाफ है।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |