UP Crime News : दरिंदों ने बालिका को निर्वस्त्र कर सामूहिक दुष्कर्म किया व जंगल में फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इतना की जानकारी होते ही परिवारजन हतप्रभ हो गए।
मुख्य बातें :-
पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में, एक की तलाश जारी
तीन लड़कों पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली। बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गुरुवार देर शाम पशु चराने वाले तीन युवकों ने गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश हो रही है।
तीन लड़कों पर लगे हैं आरोप
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर से कुछ दूर सबसे पहले जंगल में तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट करने बाद युवक को पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
परिजनों को दी गयी घटना की जानकारी
किशोरी ने युवक को बंधन से मुक्त कराया और घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ पुलिस को तहरीर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अभी उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |