हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के राजभाषा घोषित किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के राजभाषा घोषित किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

प्राथमिक विद्यालय सरने में आज हिंदी दिवस के अवसर पर कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कक्षा एक से पांच तक सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 1 से 5 सभी स्तर के बच्चों ने कविता पाठ सुनाया।

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के राजभाषा घोषित किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित


प्राथमिक विद्यालय सरने में  आज हिंदी दिवस के अवसर पर कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

नियामताबाद ,चंदौली / पूर्वांचल न्यूज प्रिंट : प्राथमिक विद्यालय सरने में आज हिंदी दिवस के अवसर पर कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से पांच तक सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 1 से 5 सभी स्तर के बच्चों ने कविता पाठ सुनाया।

हिंदी दिवस के अवसर पर शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किए जाने के विषय में बच्चों को बताया गया। शिक्षिका द्वारा बच्चों को बताया गया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया उसी के उपलक्ष्य में 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। हिंदी भाषा हमें एक दूसरे से जोड़ने और सभी की बात सरलता से समझने का सशक्त माध्यम है। 

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के राजभाषा घोषित किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हमारी मातृभाषा होने के कारण हम सभी को अत्यंत प्रिय है। विद्यालय की एक अन्य शिक्षिका सुमन कुमारी द्वारा बच्चों को एक वीर रस से ओतप्रोत  कविता सुनाई गई। कार्यक्रम का समापन कविता सुनाओ प्रतियोगिता में कक्षा वार प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पाए बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त  शिक्षिकाएं उपस्थित रही।




सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |