पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने सकलडीहा सीएचसी और ब्लॉक का किया निरीक्षण

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने सकलडीहा सीएचसी और ब्लॉक का किया निरीक्षण

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं का सहयोग दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक का सराहना किया। 

मुख्य बातें :- 

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी व्यापारियों के साथ मंत्री का किया जोरदार स्वागत 

 ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यो की जानकारी हासिल किया 

जलभरॉव और सड़क निर्माण के लिये व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सौपें पत्रक

आपरेशन से प्रसव की सुविधा दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव की किए सराहना

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / सकलडीहा, चंदौली । पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं का सहयोग दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक का सराहना किया। 

वही ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर विकास कार्यो को जन -जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी व्यापारियों के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। अंत में डा. अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया।

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने सीएचसी पहुंचकर वार्ड से लेकर दवा और जांच के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इसके साथ ही वार्ड में मरीजों से मिलकर सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। 

महिला डाक्टर नहीं होने के बाद भी दो दर्जन आपरेशन से प्रसव की सुविधा दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव की सराहना किए। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यो की जानकारी हासिल किया। 


बोर्ड के मेम्बर ने सरकार द्वारा संचालित पीएम और सीएम आवास के साथ गांव के विकास के बारे में चर्चा किया। इसके पूर्व व्यापारियों ने सकलडीहा में जलभरॉव और सड़क निर्माण के लिये व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी नेतृत्व में पत्रक सौपा।


इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा संजय यादव, बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, मंटू पांडेय, रौशन अली,मेहताब,रत्नेश डब्लू, नागे गुप्त,आशीष जायसवाल, रोहित जायसवाल सहित अन्य रहे।


बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें ||