संकुल पचोखर नियामताबाद चंदौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संकुल पचोखर नियामताबाद चंदौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

शनिवार को प्राथमिक विद्यालय उसरौडी ग्राम सभा बुधवार के प्रांगण में संकुल पचोखर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : शनिवार को प्राथमिक विद्यालय उसरौडी ग्राम सभा बुधवार के प्रांगण में संकुल पचोखर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संकुल पचोखर नियामताबाद चंदौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बुधवार श्री राम भरोसे प्रसाद के   द्वारा  सरस्वती पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संकुल के सभी विद्यालयों के बच्चे बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग करते नजर आए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद मनोज कुमार यादव का सम्मान वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा शॉल पहनकर किया गया।


शिक्षक संकुल सुरेश चंद्र यादव, अशोक कुमार एवं नीलम तिवारी तिवारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।


खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथि रूप में एसआरजी अनीता कुमारी, ARP रामदुलार , पुष्पा राय, विवेकानंद आर्य प्रवीण कुशवाहा, रामाश्रय प्रसाद उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यायाम शिक्षक श्री देव कुमार आनंद, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका पुष्पा राय, विवेकानंद आर्य, गुरु दयाल शर्मा, सुजीत कुमार तथा अन्य व्यायाम शिक्षकों द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत कबड्डी,खो-खो,दौड़,लंबी कूद (बालक एवं बालिका वर्ग पृथक रूप से) नियम पूर्वक आयोजित किया गया! 


खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण कंपोजिट विद्यालय कम्हरिया के बच्चों द्वारा किया गया विशेष प्रस्तुतीकरण रहा जिसके अंतर्गत उन्होंने P.T.एवं पिरामिड बनाकर सभी  का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद द्वारा बच्चों को खेलने और पढ़ने दोनों के महत्व के बारे में समझाया  गया और दोनों को  ही जीवन में सामंजस्य बैठाकर करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में अलग-अलग वर्गों में विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी म ने अपने हाथों से मेडल देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं बड़ी मात्रा में बच्चे उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का मुख्य संयोजन नोडल शिक्षक संकुल अशोक कुमार द्वारा किया गया। सहसंयोजन प्राथमिक विद्यालय उसरोड़ी की प्रधानाध्यापिका रीना सिंह एवं नीलम तिवारी द्वारा किया गया। मंच संचालन सुरेश चंद्र यादव, देव कुमार आनंद एवं प्रदीप जायसवाल द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह, आशा किरण, किरन, बाजर राय, अजय सिंह,  बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |