10 नवंबर का इतिहास : इसी दिन शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के पास अफ़ज़ल खान को मार डाला था

10 नवंबर का इतिहास : इसी दिन शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के पास अफ़ज़ल खान को मार डाला था

राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के बढ़ने और घटने को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच यह जानना दिलचस्प होगा कि भारत में 10 नवंबर को ' परिवहन दिवस ' के रूप में मनाया जाता है और इस तारीख को यूनेस्को भी मनाता है | 

10 नवंबर का इतिहास : इसी दिन शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के पास अफ़ज़ल खान को मार डाला था

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के बढ़ने और घटने को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच यह जानना दिलचस्प होगा कि भारत में 10 नवंबर को 'परिवहन दिवस' के रूप में मनाया जाता है और इस तारीख को यूनेस्को भी मनाता है. 

अगर इस दिन को परिवहन दिवस के रूप में मनाने की बात करें तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को भले ही विकास से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। 

आज, दुनिया भर के वैज्ञानिक पर्यावरण को साफ़ करने और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य कारण से भी 10 नवंबर का इतिहास में एक विशेष अर्थ है। इसी दिन दुनिया में पहली मोटरसाइकिल पेश की गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1659: शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के पास अफ़ज़ल खान को मार डाला।
1698: कलकत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया।
1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेंद्रनाथ बनर्जी की पैदाइश 
1885 - गोटलिब डेमलर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1908 – कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी लगाकर अपने प्राणों की आहुति दे दी।
1920 - राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का हुआ था जन्म।
1983 - बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से विंडोज़ 1.0 प्रस्तुत किया।
1990: चन्द्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।
2000 - गंगा-मेकांग लिंक परियोजना पर काम शुरू हुआ। इसमें भारत, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।
2001 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया।
2006 - श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हुयी थी हत्या।
2008 - भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा एवं सुरक्षा समझौते पर किये आपसी हस्ताक्षर।
2013 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का हुआ था निधन।
2022- भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के फर्स्ट बल्लेबाज बन गए ।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |