भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर 13 दिसंबर को जनपद चंदौली में विभिन्न कार्यक्रम और शोक सभाओं में भाग लेंगे।
चंदौली / दैनिक शुभ भास्कर : भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार 13 दिसंबर को जनपद चंदौली में विभिन्न कार्यक्रम और शोक सभाओं में भाग लेंगे। डॉक्टर अरविंद राजभर वाराणसी से सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे। पूरे दिन शाम 6 बजे तक चंदौली जनपद में रहेंगे। फिर वे गाजीपुर होकर केंद्रीय कार्यालय रसड़ा बलिया चले जाएंगे। यह जानकारी जिला अध्यक्ष आनंद राजभर ने दी है।