25 दिसंबर का इतिहास: इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था

25 दिसंबर का इतिहास: इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नए साल के आगमन की आहट शुरू हो जाती है। इतिहास में यह तारीख कई महान हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है .

25 दिसंबर का इतिहास: इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था

नई दिल्ली। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नए साल के आगमन की आहट शुरू हो जाती है। इतिहास में यह तारीख कई महान हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है .

आज ही के दिन 1924 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था और 25 दिसंबर 1949 को पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी जन्म हुआ था. दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों देशों के इन दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रयास किया है आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए. आज के दिन इस दुनिया को अलविदा कहने वालों की बात करें तो महान मूक फिल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा यह है:-


1771: मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठों के संरक्षण में दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1918: मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने। 1981 में उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया शुरू की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1924: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे।
1949: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधान मंत्री रहे।
1977: विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश हास्य अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक सिनेमा का प्रणेता माना जाता है। उनकी मृत्यु स्विट्जरलैंड में हुई।
1989: रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोले चाउसेस्कू और उनकी पत्नी ऐलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली मार दी गई।
1991: सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से मिखाइल गोर्बाचेव के इस्तीफे के साथ सोवियत संघ का पतन शुरू हुआ।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .