ग्राम पंचायत रैथा में रामलीला मैदान रैथा पर बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की जयंती पर अटल जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजनकर जनसभा गोष्ठी किया गया |
सशक्त व स्वावलम्बी भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का योगदान सराहनीय- सुशील सिंह
By-Diwakar Rai / ब्यूरो चीफ चंदौली |
जनपद के ग्राम पंचायत रैथा में रामलीला मैदान रैथा पर बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की जयंती परअटल जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजनकर जनसभा गोष्ठी किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक माननीय सुशील सिँह ने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी की शख्सियत का ब्यक्ति बिरले ही जन्म लेता है |उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था |
उन्होंने हमेशा आम आदमी की समस्या के लिए आगे आकर लड़ते रहे|विधायक ने कहा कि सशक्त समृद्ध और स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना जीवन समर्पित कर दिया |वे तीन बारदेश केप्रधानमंत्री बने |इसलिए प्रत्येक वर्ष 25दिशम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जारहा है उन्होंने कहा कि अटल जी एक आदर्श राजनेता थे |उनको भारतरत्न से भी नवाजा गया वे प्रारम्भिक दिनों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुवे |उनकी सोच दूरदर्शी सोच थी वे एक कुशल प्रशासक राजनितिक व लोकप्रिय राजनेता के साथ महान वक्ता भी थे |
पद यात्रा करते विधायक सुशील सिँह साथ भाजपाई और ग्रामीण
अटल जी पहले विदेश मंत्री भी रहे उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारत को गौरवांवित भी किया था उनका नारा था जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान |उनका निधन 16अगस्त 2018को हुवा था |सैयदराजा विधायक सुशील सिँह ने रैथा डांक बंगला से पदयात्रा कर रैथा रामलीला स्थल पर श्रद्धांजली सभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल विहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया |
![]() |
रामलीला स्थल रैथा पर गोष्ठी में ग्रामीणों को सम्बोधित करते विधायक सुशील सिंह |
इस मौके पर राजेश तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा धानापुर पूर्वीमंडल , सुशील सिंह जनौली पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चंद्रभान मौर्य, मु दिलशेर, अवधेश खरवार, अरविन्द उपाध्याय, सुभाष राय, चंद्रभान राय, अजय कुमार राय उर्फ़ छुन्ना राय, राधेश्याम राय दादा,सतीश उपाध्याय,राम नारायण उपाध्याय, श्याम सुन्दर उपाध्याय,श्री निवास राय,प्रभाशंकर राय,मिथुन कुमार, दुर्गश राय, त्रिलोकी नाथ राय, बेचन श्रीवास्तव, हरिओम राय, राकेश राय, प्रखंडी रामराम अवध राम कवि, नेता मियां सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुशील सिँह ने राम लीला मैदान रैथा स्थल को पक्का कराने का आश्वासन भी दिया |और पोखरी में बने रास्ते का भी अवलोकन किया |