एसपी ने महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए बीट कार्यप्रणाली व मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देश

एसपी ने महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए बीट कार्यप्रणाली व मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देश

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता के अनुरूप महिला बीट बनाई गई हैं।

एसपी ने महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए बीट कार्यप्रणाली व मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देश

🔹चन्दौली शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध

🔹महिला बीट में महिला पुलिस के कर्तव्यों के बारे में कार्यशाला का आयोजन

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय |

पुलिस लाइन सभागार में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के द्वारारविवार को जनपद चन्दौली में मिशन शक्ति के तहत महिला बीट में महिला पुलिस के कर्तव्यों के बारे में कार्यशाला का आयोजन । इनमें महिला बीट अधिकारी नियुक्त हैं। इनके लिए विशेष बीट बुक तैयार कराई गई है। इसमें सबसे खास इसकी प्रस्तावना है, जिसमें बीट के अधिकारियों को उनके कार्य के बाबत विस्तार से बताया गया है। उदाहरण के तौर पर बीट अधिकारी को गांव का भ्रमण करना है।

मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं से संवाद की जानकारी शामिल है। इसी तरह गांव में लगने वाले मेला, बाजार का विवरण, महिला संबंधी अपराध, जेल से छूटने के बाद आरोपित की निगरानी, पीड़िता से संवाद, थाने में गठित महिला समितियों के सहयोग से कार्यक्रम कराने का भी जिक्र है। वहीं, पुरुष बीट बुक में आपराधिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब, मादक पदार्थ, जमीनी विवाद आदि पर ज्यादा फोकस रहता है।

एसपी ने महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए बीट कार्यप्रणाली व मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देश

 महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता के अनुरूप महिला बीट बनाई गई हैं। अब महिला बीट अधिकारी द्वारा सरकार के महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है। 

ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु "शक्ति दीदी" व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे महिला बीट अधिकारी से समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं निसंकोच बात कर सके। 

अब महिला बीट पुलिस अधिकारी संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास करेंगी। तथा महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु जानकारी दी जा रही है।


मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले महिला पुलिसकर्मी 

1- म0आ0 नेहा अवस्थी नियुक्ति स्थान वाचक अधीक्षक कार्यालय चन्दौली
2-  म0आ0 शालनी नियुक्ति स्थान थाना बलुआ
3- सकलडीहा पर नियुक्त म0आ0 द्वारा कार्य में रुचि न लिए जाने पर म0आ0 के विरुद्ध प्रारंभिक जाँच हेतु निर्देशित किया गया। 

उपरोक्त मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजेश राय व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |