चंदौली : सकलडीहा में नकली शराब फैक्ट्री बनाने का भंडाफोड़

चंदौली : सकलडीहा में नकली शराब फैक्ट्री बनाने का भंडाफोड़

सकलडीहा कस्बा के नागेपुर में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक घर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है।

चंदौली : सकलडीहा में नकली शराब फैक्ट्री बनाने का भंडाफोड़

0पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सामान व उपकरण किया बरामद
0सकलडीहा में चोरी छीपे चल रहा था  नकली शराब का अवैध करोबार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / सकलडीहा, चंदौली /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय  :  सकलडीहा कस्बा के नागेपुर में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक घर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापामारी के दौरान आरोपी अभियुक्त मौका देख फरार हो गया। पुलिस ने 22 लीटर शराब के साथ उपकरण सहित अन्य सामान बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर नया साल को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निर्देश दिया गया था। कोतवाल हरिनारायण पटेल पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक कमरा में नकली शराब बनाये जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान ब्ल्यू लाइम अपमिश्रित मसाला अवैध शराब 112 पाउच में 200 मिली0 कुल 22 लीटर शराब बरामद किया।

 इसके अलावा 400 मि.ली.ब्ल्यू लाइन देशी मसाला खाली पाउच 161 पीस,एक लोहे की पैचिंग मशीन, खाली शीशी 21,एक सीसी मे आधा भरा केमिकल, दो बाल्टी और एक जग प्लास्टिक,कैची,टेप,बीस लीटर की दो जार,एक गुटका और एक स्टील का कंडाल बरामद किया है। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश किया जा रहा है। शीध्र ही धंधा में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

छापेमारी के दौरान कोतवाल हरिनारायण पटेल,कस्बा प्रभारी देव चौबे,धर्मदेव सिंह, बंटी सिंह,सरोज और धर्मेन्द्र यादव रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .