Buxar : स्व० अनारकली देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर कायस्थ परिवार ने किया वस्त्र वितरण

Buxar : स्व० अनारकली देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर कायस्थ परिवार ने किया वस्त्र वितरण

स्व० अनारकली देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैकड़ों विधवा गरीब लाचार असहाय महिला एवं पुरुषों को साड़ी, कम्बल बांटा गया।

पुण्यतिथि पर कायस्थ परिवार ने किया वस्त्र वितरण

बक्सर / दैनिक शुभ भास्कर : कायस्थ परिवार के संरक्षक मंडल अध्यक्ष साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि  एवं समाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त  धन्नू लाल प्रेमातुर के द्वारा अपनी पत्नी स्व० अनारकली देवी की तीसरी  पुण्यतिथि पर  सैकड़ों  विधवा गरीब लाचार असहाय  महिला  एवं पुरुषों को साड़ी कम्बल बांटा गया।

पुण्यतिथि पर कायस्थ परिवार ने किया वस्त्र वितरण


बता दें कि स्व० अनारकली देवी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं उन्होंने अपनी जीवनकाल में  प्रतिदिन रामरेखा घाट पर गंगा स्नान पूजा पाठ दान पुन  का कार्य करती थी तथा उनकी हार्दिक इच्छा थी कि उनके मरने के बाद भी गरीब असहाय लोगों को सेवा भाव से मदद  किया जाय।

पुण्यतिथि पर कायस्थ परिवार ने किया वस्त्र वितरण

उक्त पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से स्व० अनारकली के पुत्र कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक सह भाजपा लीगल सेल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता  सुमन कुमार श्रीवास्तव,  विजयानंद वर्मा, विकास राज श्रीवास्तव, आकाश राज श्रीवास्तव, आलोक बर्मा,  अखिल विश्वेश ऊर्फ विसु ,शोभा श्रीवास्तव, मीरा वर्मा, राकेश यादव अमरेंद्र चंद्रवंशी, कन्हैया बिन्द, लक्ष्मण रजक, उमेश रजक, शीला देवी, बम भोला सिंह उपस्थित रहे।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .