मकर सक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

मकर सक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को सैकड़ो शृद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी ।

फोटो  -बलुआ घाट स्नान करते श्रद्धालु

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली | मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को सैकड़ो शृद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी । भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया । श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद गरीबो को अन्न,वस्त्र,द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया । सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात रही ।

 बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मा गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारो शृद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से लोग घाट पर पहुचने लगे थे । स्नार्थियो की सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही । क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर,विशापुर, सराय,महुअर, सोनबरसा, टांडा कला,तिरगावा हसनपुर,बड़गांवा,नादी निधौरा,सहेपुर आदि गंगा तट पर आस्थावानो ने डुबकी लगाई। 

भीड़ को देखते हुए बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा मय फोर्स,एनडीआरएफ,प्राइवेट गोताखोर व गंगा सेवा समिति के दर्जनों लोगों द्वारा घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था में तैनात रहे । इसके अलावा एसडीएम अनुपम मिश्रा,क्षेत्राधिकारी रघुराज,तहसीलदार अजीत सिंह,स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रहे । जिला पंचायत द्वारा महिला चेंजिंग रूम ,खोया पाया केन्द्र,जनरेटर ,प्रकाश की ब्यवस्था की गई थी ।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .