UP Weather Update: अगले 48 घंटों में फिर बारिश की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर और अयोध्या समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
हाइलाइट
15 जनवरी को फिर बारिश हो सकती है
लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / लखनऊ। UP Weather Update: लखनऊ में रविवार को मौसम का संगम देखने को मिला। सुबह हल्की बारिश के बाद धूप निकल आई, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण रात में ठंड बढ़ गई। रविवार को कानपुर शहर में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फतेहपुर में 6.4 और अयोध्या में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
मौसम पूर्वानुमान क्या कहता है ?
सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन लखनऊ समेत कुछ जिलों में देर शाम और सुबह घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह और देर शाम घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि रविवार को कानपुर शहर में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फतेहपुर में 6.4 और अयोध्या में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
कोई खास बदलाव नहीं होगा दो दिन तक तापमान में
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इनमें बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल हैं। वहीं उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बताई गयी है।
अब 15 जनवरी को बारिश की होने की संभावना
शहर में शनिवार रात तक बारिश होती रही। रविवार की सुबह बादल छाये हुए थे और कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में सूरज निकला, लेकिन थोड़ी देर बाद बादल छा गए। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 15 जनवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में शनिवार शाम साढ़े छह बजे से बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। गलन बढ़ गई। रविवार की सुबह भी अधिक गलन रही। कोहरा छाया हुआ था और सूरज दिखाई नहीं दे रहा था।
घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा छा सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मंगलवार को सुबह कोहरा और दोपहर में धूप रहने की संभावना है। 15 तारीख को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। जलवायु में यह परिवर्तन पश्चिम में हो रहे व्यवधानों के कारण हो रहा है।
मौसम विभाग का जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शहर में घना कोहरा छा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा है। वाहन चलाते समय अपनी फॉग लाइटें चालू रखें। अपना चेहरा ढक कर रखें
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .