महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं : ओमप्रकाश राजभर

महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं : ओमप्रकाश राजभर

कुशीनगर में सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव की 1016 वीं जयंती समारोह का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं :ओमप्रकाश राजभर
महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं :ओमप्रकाश राजभर

सुभासपा ने महाराजा सुहेलदेव की 1016 वीं जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाया, मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री 

डॉ. अरविंद राजभर बोले " महाराजा सुहेलदेव का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा, समाज में एकता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है " 

कुशीनगर / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : रविवार को यहां बुद्धा पार्क, रविन्द्रनगर धूस में सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव की 1016 वीं जयंती समारोह का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री उप्र सरकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महाराजा सुहेलदेव जी के विराट व्यक्तित्व, अदम्य साहस और मातृभूमि की रक्षा हेतु किए गए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा "महाराजा सुहेलदेव केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता और स्वाभिमान के रक्षक थे। 

उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि संगठित होकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को एकजुट कर न्याय एवं समानता की दिशा में कार्य करना होगा।"महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज का निर्माण करें!

महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं :ओमप्रकाश राजभर

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर के जीवन, उनके अदम्य शौर्य और राष्ट्र रक्षा हेतु उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अपार जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा-"महाराजा सुहेलदेव का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा, समाज में एकता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक संगठित और सशक्त समाज का निर्माण करना होगा। 

महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज बनाएं :ओमप्रकाश राजभर

 इस भव्य आयोजन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारीगण, हजारों की संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने महाराजा सुहेलदेव जी की गाथा को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के कुशल नेतृत्व में पार्टी समाज को जागरूक करने और ऐतिहासिक नायकों की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़संकल्पित है। यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .