वध हेतु ले जा रहे 03 जिन्दा गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

वध हेतु ले जा रहे 03 जिन्दा गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP65MT2660 से 03 गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वध हेतु ले जा रहे कुल 03 राशि जिन्दा गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में गोवंशों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पं.दी.द.उ.नगर, आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर  दिनांक 25.03.2025 को समय करीब 17.50  बजे एस एस हास्पिटल आलमपुर वाराणसी से चन्दौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP65MT2660 से 03 राशि गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम विशेश्वर पुर माफी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 38 वर्ष व अशोक चौधरी पुत्र स्व0 हरसूदयाल चौधरी निवासी ग्राम अकोड़ा थाना दिनारा जनपद रोहतास (बिहार) उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई।

 गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 103/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.राजू कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम विशेश्वर पुर माफी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 38 वर्ष
2.अशोक चौधरी पुत्र स्व0 हरसूदयाल चौधरी निवासी ग्राम अकोड़ा थाना दिनारा जनपद रोहतास (बिहार) उम्र करीब 50 वर्ष

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 103/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

विवरण बरामदगी- 
03 राशि गोवंश
वाहन संख्या UP65MT2660

गिरफ्तारी / बरामदगी  में शामिल पुलिस टीम में 
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
उ.नि. बृजेश कुमार सिह  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
हे0का0 राकेश कुमार मौर्य थाना अलीनगर जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .