जनपद में विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कुल 09 वारन्टी व 05 वांछित अभियुक्त

जनपद में विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कुल 09 वारन्टी व 05 वांछित अभियुक्त

एसपी के निर्देश पर वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिनमें कई थानों के कुल 9 वारन्टी व वांछित अभियुक्त पकड़े गए | 


🔹

 पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वारन्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा  समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल पर्यवेक्षण में कुल 09 वारण्टी व 05 वांछित अभियुक्तों (थाना शहाबगंज द्वारा 01, थाना सकलडीहा द्वारा 01, थाना धीना द्वारा 03 थाना अलीनगर द्वारा 02, थाना चकरघट्टा द्वारा 01, थाना इलिया द्वारा 01 तथा थाना बबुरी द्वारा 05 वांछित) को गिरफ्तार किया गया।


 🔹 थाना बबुरी-

थाना बबुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 191(2)/109/115(2)/352/351(2) बीएनएस  थाना बबुरी जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.समसाद पुत्र इकराम 2, इकलाख पुत्र इकराम 3, सरताज पुत्र इकराम 4, इकराम पुत्र स्व0 जाकिर ,5 नासिर अहमद पुत्र नज्जू खान निवासी गण ग्राम सुरौली थाना बबुरी जनपद चन्दौली जिनके द्वारा होली त्योहार पर दिनांक 14.3.2025 को ग्राम सुरौली के  श्याम नारायण चौहान को तथा उनके परिवार पर जान से मारने की नियत से मारपीट किये थे और गांव में अलग अलग समुदाय के मध्य शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयाश किया गया वे सब लुक छिप कर अपने घऱ पर मौजूद है।

 जिन्हे मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 16.03.2025 समय 10.00 बजे उनके - उनके घरो ग्राम सुरौली थाना बबुरी जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गण के कबजे से हमला कर शान्ति व्यवस्था भंग करने में प्रयोग किये गये हथियार भी बरामद हुआ तथा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियामानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

नाम व पता अभियुक्त-   
1.समसाद पुत्र इकराम
2, इकलाख पुत्र इकराम
3, सरताज पुत्र इकराम 
4, इकराम पुत्र स्व0 जाकिर ,
5 नासिर अहमद पुत्र नज्जू खान निवासीगण ग्राम सुरौली थाना बबुरी जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. निरीक्षक विभूती नारायण राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली 
2. उ0नि0 मधुसूदन राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 राम अवध यादव 
4. हे0का0 हरिश्चन्द्र यादव

🔹 थाना अलीनगर-

थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी वारण्टीगण का नाम व पता-

1-पुनवासी पुत्र शिवधनी निवासी ग्राम लाखापुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली प्रकीर्ण वाद संख्या 473/2022 सोनिया बनाम पुनवासी धारा 128 सीआरपीसी थाना मुगलसराय जिला चन्दौली 
2-सुनिल कुमार उर्फ मिन्टू पुत्र जीवोधन नि0 सदलपुरा थाना अलीनगर चन्दौली उम्र 40 वर्ष प्रकीर्ण वाद संख्या 13/2019 प्रीति बनाम सुनील धारा 128 सीआरपीसी थाना अलीनगर चन्दौली।  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीममें 

निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक अलीनगर मय हमराहशामिल रहे

जनपद में विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कुल 09 वारन्टी व 05 वांछित अभियुक्त

🔹थाना चकरघट्टा-

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत / जारी वारण्ट सम्बन्धित वाद स0 1535/20 अन्तर्गत धारा 379 भा0द0वि0 व धारा 3/57/70 उ0प्र0 उपखनिज नियमावली व धारा 4/21 खान एंव खनिज अधिनियम 1957 से सम्बन्धित वारण्टी प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी ग्राम मझगांवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष को उसके घर से दिनांक 16.03.2025  को समय रात 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसे नियमानुसार दाखिल कर वारण्टी प्रदीप कुमार उपरोक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु थाना हाजा से रवाना किया गया।

गिरफ्तार वारण्टी का नाम व पता–
प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी ग्राम मझगांवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष उम्र करीब 40 वर्ष

गिरफ्तारी का दिनांक व समय – 16.03.2025  समय 04.00 बजे
गिरफ्तारी का स्थान – ग्राम मझगांवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली

गिरफ्तार करने वाली टीम – 
1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद
2. उ0नि0 असफाक हुसैन
3..का0 बसन्त यादव
4.विनोद सिंह

जनपद में विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कुल 09 वारन्टी व 05 वांछित अभियुक्त


🔹 थाना धीना-

प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव के नेतृत्व में थाना धीना के चौकी प्रभारी महुजी उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 सतीश प्रकाश, उ0नि0 खेदूराम भारती , उ0नि0 ताराचन्द्र सिंह व हे0का0 रामचन्द्र मौर्या मय हमराह द्वारा वारन्टी अभियुक्तगण

 1. रामकिशुन गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र रामअधार निवासी ग्राम माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली सम्बन्धित न्यायालय एसीजेएम चन्दौली मु0नं0 1005/2017 अ0सं0 89/02 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना धीना जनपद चन्दौली।
 2. दरोगा हरिजन पुत्र विशुनी राम  निवासी ग्राम सिसौड़ा कला थाना धीना जनपद चन्दौली संबंधित मा0 न्या0 सिविल जज(जू0डि0 )चन्दौली मु0नं0- 145/17 धारा 379/411 भादवि।
 3. लोरिक बिन्द पुत्र दुलारे बिन्द निवासी ग्राम देवकली थाना धीना जनपद चन्दौली  सम्बन्धित न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट चन्दौली मु0नं0 12/2019 अ0सं0 119/2018 धारा 354 ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना धीना जनपद चन्दौली। को उनके अंकित पते से  क्रमशः समय करीब 7.30  बजे, 8.15 बजे व 10.15 बजे पर नियमानुसार  गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। 

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त – 
1. रामकिशुन गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र रामअधार निवासी ग्राम माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 54  वर्ष
2. दरोगा हरिजन पुत्र विशुनी राम  निवासी ग्राम सिसौड़ा कला थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष
3. लोरिक बिन्द पुत्र दुलारे बिन्द निवासी ग्राम देवकली थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र 28 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम----
 
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश यादव थाना धीना जनपद चंदौली ।
2. उपनिरीक्षक श्री तरुण कुमार कश्यप चौकी प्रभारी महुजी थाना धीना जनपद चंदौली ।
3. उ0नि0 सतीश प्रकाश चौकी प्रभारी कमालपुर थाना धीना, चंदौली ।
4. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना धीना चंदौली  ।
5. उ0नि0 तेजवीर सिंह थाना धीना जनपद चन्दौली
6. उ0नि0 प्रेमनारायण यादव थाना धीना जनपद चन्दौली
7. उ0नि0 खेदूराम भारती थाना धीना जनपद चन्दौली
8. उ0नि0 ताराचन्द सिंह थाना धीना जनपद चन्दौली
9. उ0नि0 वीर बहादुर थाना धीना जनपद चन्दौली
10. उ0नि0 हसंनाथ यादव थाना धीना जनपद चन्दौली
11. हे0का0 चन्दन कुमार गिरी थाना धीना जनपद चन्दौली

🔹 थाना सकलडीहा- 
 
माननीय न्यायालय से जारी NBW में गिरफ्तारी हेतु सकलडीहा पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.03.2025 समय 09.50 बजे सुबह वारण्टी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त-
पिंकू कुमार पुत्र मिठाई राम निवासी ग्राम पौरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष 
सम्बन्धित एसटी नं0 95/2019 व अ0स0 132/2018 धारा 363.354.342.भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट 
मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट चन्दौली

पुलिस टीम –
1.उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली।


जनपद में विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कुल 09 वारन्टी व 05 वांछित अभियुक्त

🔹 थाना शहाबगंज-

मिर्जा रिजवान बेग थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु निर्गत वारंट के क्रम में मु0नं0 653/2023 रूकमीना बनाम पिन्टू राम धारा 128 दंप्रसं थाना चन्दौली जनपद चन्दौली मे वारंटी पिन्टू राम पुत्र दासू राम निवासी ग्राम टिर्रो थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को आज दिनांक 16.03.2025 को वारंटीगण के घर ग्राम टिर्रो मे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया वारंटी अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।    

नाम पता वारंटी अभियुक्त- 
1.पिन्टू राम पुत्र दासू राम निवासी ग्राम टिर्रो थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष 
अभियोग का विवरण- मु0नं0 653/2023 रूकमीना बनाम पिन्टू राम धारा 128 दंप्रसं थाना चन्दौली जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी  का दिनांक-  16.03.2025 समय 4.00 बजे   

गिरफ्तारी का स्थान– ग्राम टिर्रो थाना शहाबगंज  जनपद चन्दौली 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 
1.मिर्जा रिजवान बेग थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज 
2.उ0नि0 कमलाकान्त
3.हे0का0 रामसमुझ यादव
4.पीआरडी सतेन्द्र कुमार   

🔹थाना इलिया-

थानाध्यक्ष इलिया श्रीमती प्रियंका सिंह मय हमराह द्वारा  वारण्टी मनोज पुत्र स्व0 बसावन ग्राम ओलीपुर थाना इलिया जनद चन्दौली अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS तारीख पेशी 24.03.2025 को आज दिनांक 16.03.2025 को समय करीब 10.45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मनोज पुत्र स्व0 बसावन ग्राम ओलीपुर थाना इलिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष 

गिरफ्तारी का स्थान , दिनांक व समय-
 वारंटी का घर वहद ग्राम ओलीपुर , दिनांक 16.03.2025 समय 10.45 बजे 

पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली। 
2.उ0नि0 रवीन्द्र कुमार सिंह थाना  इलिया जनपद चन्दौली।
3.का0 बृजेश कुशवाहा थाना इलिया जनपद चन्दौली।  |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .