चंदौली : अलीनगर पलिस ने 43 राशि गोवंशों को किया गया बरामद

चंदौली : अलीनगर पलिस ने 43 राशि गोवंशों को किया गया बरामद

SP आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अलीनगर पलिस ने 43 राशि गोवंशों को बरामद किया गया | 




पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना अलीनगर के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.03.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सिंधीताली हाईवे एनएच 19 पर चेकिंग की जा रही थी। 

चेकिंग के दौरान प्वाइंट से कुछ दुरी पर एक ट्रक वाहन संख्या UP 61 T 3619 खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा जाकर चेक किया गया तो उक्त ट्रक वाहन से कुल 43 राशि गोवंश (19 राशि गाय, 08 राशि बछिया, 05 राशि साड़ व 11 राशि बछड़ा ) बरामद किया गया।

 उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 82/25 धारा  3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।Google में खोजने के लिए यहां क्लिक करें अथवा purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | 

पंजीकृत मुकदमे का विवरण

1. मु0अ0सं0 82/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 

विवरण बरामदगी-
1. 43 राशि गोवंश (19 राशि गाय, 08 राशि बछिया, 05 राशि साड़ व 11 राशि बछड़ा ) 
2. एक ट्रक वाहन संख्या UP 61 T 3619 

पुलिस टीम में 

1. निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
2. उ0नि0 गिरीशचन्द्र राय चौकी प्रभारी जफरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली   
3. हे.का. कमलेश पाण्डेय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
4. हे0का0 रोशन यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
5. का0 दीपक यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
6. का0 शैलेन्द्र कुमार  थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 
7. का0 शैलेन्द्र यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .