वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में बलुआ थाना क्षेत्र के प्रेम प्रसंग में की गई हत्या में चार की गिरफ्तारी की गयी |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश / निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डॉ0 आशीष कुमार मिश्र थाना बलुआ के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी की गयी |
थाना बलुआ पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 72/2025 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 के वांछित अभियुक्तगण 1. राम अवतार पुत्र स्व0 राम करन 2. सूरज कुमार पुत्र राम अवतार निवासीगण ग्राम सराय थाना- बलुआ जनपद चन्दौली 3. चन्द्रप्रकाश पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना - इलगास जनपद अलीगढ व अभियुक्ता भाग्यश्री पत्नी राम अवतार निवासिनी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली को पपौरा बाजार हनुमान मन्दिर के पास ग्राम पपौरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया।
थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.03.2025 को वादी छोटेलाल पुत्र स्व0 विक्रमा राम निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली के पुत्र पवन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष को गेहू के खेत बहद ग्राम सोनहूला बफासला 02 कि0मी0 पूरब में प्रेम प्रसंग को लेकर 1. राम अवतार पुत्र स्व0 राम करन 2. भाग्यश्री पत्नी राम अवतार 3. सूरज कुमार पुत्र राम अवतार समस्त निवासीगण ग्राम सराय थाना- बलुआ जनपद-चन्दौली 4. चन्द्रप्रकाश पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना - इलगास जिला अलीगढ़ उ०प्र० द्वारा गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 72/2025 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।