भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज, बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए।
नई दिल्ली। भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज, बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। सभी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सफलतापूर्वक उतरे। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है।
नासा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मिशन को सफल घोषित किया। नासा ने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।