UP Congress President: यूपी में कांग्रेस ने तैयार की नई टीम, 133 जिला व महानगर अध्यक्षों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

UP Congress President: यूपी में कांग्रेस ने तैयार की नई टीम, 133 जिला व महानगर अध्यक्षों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है।

पूर्वांचल के चंदौली जिले का अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और मुगलसराय महानगर का अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को बनाया गया

लखनऊ / दैनिक शुभ भास्कर : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुल 133 जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं।







UP Congress President: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को मजबूती देने में जुट गयी है । कांग्रेस ने यूपी के सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 133 जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं।

लखनऊ समेत 75 जिलों में कांग्रेस ने नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष 

कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि पूर्वांचल के चंदौली जिले का अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और मुगलसराय महानगर का अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को बनाया गया है। वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी में देशराज रिछारिया, ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |