विशेष नामांकन अभियान के संबंध में सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई समीक्षा बैठक

विशेष नामांकन अभियान के संबंध में सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई समीक्षा बैठक

जिला चंदौली महात्वाकांक्षी जनपद होने के कारण विद्यालयों में नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान चलाया जाए | 

विशेष नामांकन अभियान के संबंध में सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई समीक्षा बैठक

🔹विकास खण्ड स्तर पर बने रणनीति , विद्यालय स्तर पर शत -प्रतिशत नामांकन हेतु किया गया अभिप्रेरित

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली | महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा विशेष नामांकन अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष नामांकन हेतु दिए गए निर्देश के अनुपालन में चंदौली जनपद में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा विकास खंड प्रभारी प्रधानाचार्यों सहित अन्य प्रधानाचार्य की एक आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी  आर. जगत सांई की अध्यक्षता में  विकास भवन सभागार में आहूत की गई।

आहूत बैठक में डा० राजेश कुमार सिंह यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चन्दौली द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत कार्य योजना के बारे में बताते हुए विद्यालय स्तर पर शत प्रतिशत नामांकन हेतु अभिप्रेरित किया गया ।

विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी व प्रभारी प्रधानाचार्य के संयुक्त तत्वावधान में रणनीति बनाकर नामांकन कराने हेतु आर० जगत सॉई मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जनपद चंदौली महात्वाकांक्षी जनपद होने की कारण नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान चलाया जाए जिसके लिए विकासखण्ड स्तर पर रणनीति बनाई जाए।

जनपद में कक्षा 8 पास कुल 40200 बच्चों को नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 में नजदीक के विद्यालय में कक्षा 9 में शतप्रतिशत प्रवेश कर लिया जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे।

 ड्रॉप आउट बच्चों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनका भी नामांकन सुनिश्चित कराया जाए साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खण्ड प्रभारी माध्यमिक संयुक्त रूप से विकास खण्ड स्तर पर कार्य योजना बनाकर नामांकन कराना सुनिश्चित करे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .