मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने निर्माणाधीन फिश मंडी का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने निर्माणाधीन फिश मंडी का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बुधवार को निर्माणाधीन फिश मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं द्वारा निर्माणाधीन फिश मंडी का किया निरीक्षण

गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आज जनपद चंदौली में निर्माणाधीन फिश मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का व्यापक अवलोकन करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण एजेंसी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप, जनपद में मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने यह भी कहा कि फिश मंडी के निर्माण से न केवल मत्स्य व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और रोजगार के अवसरों का विस्तार संभव होगा।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .