अहिकौरा गाँव में सम्राट अशोक क्लब व सम्राट सेना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गयी।
हम सभी को एकत्रित होकर अपने बच्चों को पढ़ाने की आवश्यकता है : पूनम मौर्या
भाकपा माले नेता श्रवण कुशवाहा ने सम्राट के जीवनी के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जनपद के विकास खंड धानापुर अंतर्गत स्थित अहिकौरा गाँव में सम्राट अशोक क्लब व सम्राट सेना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान कि जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंच शील दीपक जलाकर किया गया। भाकपा माले नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का 304 ई.पू वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था। सम्राट बिन्दुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे।
चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पुरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पुरे भारत पर एकछत्र राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। थोड़ा ही बड़ा होने के बाद अशोक की सैन्य कौशल देखने को मिलने लगी थी।
उनके युद्ध कौशल को और अधिक निखार देने के लिए शाही प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गयी थी। इस प्रकार से अशोक को काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलो में काफी अच्छी महारत मिल चुकी थी। इसके साथ ही वे उच्च कोटि के शिकारी भी थे और उनके द्वारा एक छड़ी से शेर में मारने की कला का भी वर्णन मिलता है।
उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हे मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने भी भेजा गया था। अपने समय के दो हजार वर्षो ने बाद भी अशोक के राज्य के प्रभाव दक्षिण एशिया में देखने को मिलते है। अपने काल में जो अशोक चिन्ह निर्मित किया था उसका स्थान आज भी भारत के राष्ट्रीय चिन्ह में है। बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध के बाद सर्वाधिक स्थान राजा अशोक और उनके धर्म कार्यों को ही दिया जाता है।
मुख्य अतिथि वाराणसी कि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को एकत्रित होकर अपने बच्चों को पढ़ाने कि आवश्यकता है। समाज में व्याप्त बुराइयों को शिक्षा के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं। ज्योतिबाराव फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ाकर देश की पहली महिला शिक्षिका बनाया था।
जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब भीम राव ने तीन मंत्र दिया है, शिक्षित बने संगठित बने और संघर्ष करें। जिसके रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने माताओ बहनो से विशेष अपील करते हुए कहा कि आधी रोटी खाये और बच्चों को जरूर पढ़ाये शिक्षा ही अंधकार को खत्म कर सकता है।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश मौर्या, अमित मौर्या, एडवोकेट सत्येंद्र बिंद, केपी राम,इंदु मेहता, अलाउद्दीन,अमित मौर्या, ललित नरायण, सुनीता बौद्ध, संतोष मौर्या, गणेश प्रसाद, गुलजार मौर्या, भुवनेश्वर, चन्द्रिका, सुरेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहें कार्यक्रम कि अध्यक्षता गौरी शंकर व संचालन पप्पू राजा ने किया।