धानापुर पुलिस ने गोवंश तस्करी में वांछित शातिर तस्कर गिरफ्तार

धानापुर पुलिस ने गोवंश तस्करी में वांछित शातिर तस्कर गिरफ्तार

 धानापुर पुलिस टीम ने अवैध गौवंश तस्करी के मामले में वांछित एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

धानापुर पुलिस ने गोवंश तस्करी में वांछित शातिर तस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / दीपक रस्तोगी धानापुर

स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना धानापुर पुलिस टीम ने अवैध गौवंश तस्करी के मामले में वांछित एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 3 अप्रैल 2025 को गौवंश तस्करी के दौरान हुई कार्रवाई के बाद की गई, जिसमें पुलिस ने सात गोवंशों के साथ एक तस्कर को पकड़ा था। इस मामले में एक अन्य तस्कर फरार हो गया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा गौवंश व अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनंत चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली व रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धानापुर महेश कुमार सिंह की टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस टीम ने 9 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर हरिद्वार बिंद (32 वर्ष), निवासी कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, को गिरफ्तार किया। यह आरोपी पहले से ही कई गंभीर अपराधों में लिप्त था और इसके खिलाफ पहले से कुछ मामले दर्ज थे।


गिरफ्तार अभियुक्त हरिद्वार बिंद के खिलाफ थाना धानापुर में गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पहले से मामला दर्ज था (मु.अ.सं. 32/2025)। इसके अलावा बलुआ थाना में भी गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता के मामले दर्ज हैं। अभियुक्त पर 2015 में उ.प्र. गुण्डा एक्ट भी लगाया गया था।

इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उ0नि0 रामजी सैनी, हे0का0 संजय सोनकर और का0 अमित कुमार की पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .