सामान्य जनता का क्षमता निर्माण कर आपदा में स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों के बचाव हेतु तैयार/ प्रशिक्षित किए जाने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
योगेश कुमार,उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, ने बताया कि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/ प्रभारी नागरिक सुरक्षा, जनपद चंदौली के दिशा निर्देशन में आपदा न्यूनीकरण के क्रम में वर्तमान ग्रीष्म ऋतु मे विभिन्न प्रकार की लगने वाली आग के संदर्भ में सामान्य जनता का क्षमता निर्माण कर आपदा में स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों के बचाव हेतु तैयार/ प्रशिक्षित किए जाने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पर योगेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक ,नागरिक सुरक्षा ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं अग्निशमन विभाग के द्वारा सिविल डिफेंस के वार्डेनों एवं जनमानस को तथा रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया l