UP Weathe News : यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। इस बीच, 3 अप्रैल को मौसम अचानक बदल सकता है।
![]() |
UP में आज का मौसम पूर्वानुमान |
यूपी में तापमान बढ़ा, 3 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना
लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान
लखनऊ / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : यूपी में मौसम: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी और भी बढ़ सकती है। राज्य में बुधवार को भी मौसम साफ रहने से गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, 24 घंटे बाद राज्य का मौसम पूरी तरह बदल सकता है। तीन अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में गर्मी का दौर जारी हो सकता है।
अगर राज्य के तापमान की बात करें तो तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में काफी गर्मी पड़ रही है, यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो अप्रैल को राज्य के पश्चिमी व पूर्वी भागों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों ओर से किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन तीन अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदल सकता है। गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
अगले दिन यानि 4 अप्रैल को मौसम फिर साफ हो जाएगा। 5 और 6 अप्रैल को भी राज्य के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। 7 अप्रैल को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अगर तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
इसके अलावा अगले 24 घंटों में राज्य में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान प्रयागराज में 39.6℃, वाराणसी बीएचयू में 39℃, बलिया में 38℃, कानपुर ग्रामीण में 38.4℃, सुल्तानपुर में 38.2℃, ग़ाज़ीपुर में 38.5℃, अयोध्या में 36℃, हमीरपुर में 38.2℃ और बरेली में 33.9℃ दर्ज किया गया.
आगरा में अधिकतम तापमान 37.2℃, बुलंदशहर में 33℃, अलीगढ़ में 35.2℃, मेरठ में 33.5℃, मुजफ्फरनगर में 32℃ और मुरादाबाद में 36.5℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा, बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, हरदोई में 18 डिग्री, कानपुर ग्रामीण में 20.4 डिग्री, कानपुर शहर में 15.8 डिग्री, बस्ती में 20 डिग्री और नजीबाबाद में 13 डिग्री दर्ज किया गया।