09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के तीन विकास खंडों चंदौली ,चहनिया ,चकिया में कुल 09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया |

09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ आयोजन


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के तीन विकास खंडों चंदौली ,चहनिया ,चकिया में कुल 09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया | जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र वाराणसी के वैज्ञानिक एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली फसलों, धान की नर्सरी की तैयारी, अच्छी किस्म की प्रजातियों, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। 

09 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

कृषि विभाग के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लैब टू लैड प्रोग्राम के तहत कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी गांव पहुंच कर किसानों को नई नई तकनीकों की जानकारी दे रहे ताकि उनकी आय में इजाफा हो सकें। 

फसलों उत्पादन में आने वाली समस्याओं को वैज्ञानिकों द्वारा सुना गया एवं संबंधित समस्या का समाधान मौके पर ही बताया गया । उप कृषि निदेशक चंदौली  द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना पीएम किसान, पीएम कुसुम,फसल बीमा इत्यादि योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई ।उक्त अभियान में ग्राम सभा के प्रगतिशील कृषक / महिला कृषक उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |