एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर जनशिकायतों के ससमय निस्तारण पर थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |
चंदौली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोयें/ गुम हुए 151 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-30 लाख रुपए) बरामद कर उपभोक्ताओं को वापस कराने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले सर्विलांस सेल के आरक्षी को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशानुसार जनपद चंदौली में जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु "समाधान दिवस" एवं आई.जी.आर.एस. (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की कार्यप्रणाली से न केवल पुलिस विभाग की छवि सकारात्मक होती है, बल्कि जनता का विश्वास भी सुदृढ़ होता है।
इसके साथ ही जनपद चंदौली के विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोयें/गुम हुए 151 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-30 लाख रुपए) बरामद कर वापस कराया गया।
उपरोक्त बरामदगी के संबंध में आरक्षी संदीप कुमार सर्विलांस सेल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/कर्मचारी-
1.प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा थाना अलीनगर जनपद चंदौली
2.उ0नि0 शहाबगंज मिर्जा रिजवान बेग थानाध्यक्ष शहाबगंज जनपद चंदौली
3.उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष चकरघट्टा जनपद चंदौली
4.उ0नि0 पूजा कौर महिला थाना प्रभारीशामिल रहे |