सकलडीहा विकास खण्ड सभागार में गुरूवार को अहिल्याबाई होलकर की त्रि-शताब्दी स्मृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]() |
फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जंयती पर उपस्थित अतिथिगण |
- ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा - पीएम नरेंद्र मोदी औरसीएम योगी आदित्यनाथ उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाज का कर रहे विकास कर रहे
- अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति में ब्लाक पर कार्यक्रम का आयोजन
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : सकलडीहा विकास खण्ड सभागार में गुरूवार को अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनको महान शासक और उनके प्रेरणादायक जीवन से सीख लेने की बात कही।इस मौके पर महिलाओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक थी। उन्होंने शासन के साथ ही सनातन की रक्षा की। वहीं ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाज का विकास कर रहे है।आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।
उन्होंने आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांवो में कच्चे मकान नहीं दिखते। सरकार ने महिलाओं को पक्के मकान देकर उनके जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाया है।
इस मौके पर मुख्य वक्तागण सुनीता सिंह,विजय गुप्ता, बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ बजरंगी पाण्डेय, एपीओ अभिनव पाण्डेय,प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,श्याम सुंदर चौहान,टुनटुन सिंह,नवनीत सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव,साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही। संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया।