जिले के धानापुर पूर्वी मंडल भाजपा द्वारा गुरुवार को कमालपुर कस्बे में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
![]() |
भारतीय सेना ने बढ़ाया देश का मान-सम्मान: विधायक सुशील सिंह |
- तिरंगा यात्रा के दौरान कमालपुर बाजार भारत माता के नारों से गूंज उठा
- तिरंगा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने यात्रा को देशभक्ति की भावना से भर दिया और इसे गुंजायमान बना दिया
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जिले के धानापुर पूर्वी मंडल भाजपा द्वारा गुरुवार को कमालपुर कस्बे में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील सिंह जनौली सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक द्वार पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चले। लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए बाजार की सड़कों पर उमड़ पड़े और पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे गूंजे।
इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज हर भारतीय अपने सैनिकों की उपलब्धियों पर गर्व के साथ खुशी व्यक्त कर रहा है।
भारतीय सेना दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देना बखूबी जानती है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है और यह तिरंगा यात्रा हमारी राष्ट्रीयता और देशभक्ति का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हमारी सेना पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी जो एक मिसाल कायम करेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना द्वारा की गई कार्रवाई को आज पूरी दुनिया मान रही है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर अजय सिंह प्रमुख धानापुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, सुजीत जयसवाल महासचिव, चन्द्रभान मौर्य मंडल अध्यक्ष धानापुर पूर्वी, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष धानापुर पश्चिमी, विपीन राय मंडल अध्यक्ष सैयदराजा इंद्रजीत बिंद मंडल अध्यक्ष बरहनी, राजेश तिवारी, नीरज पत्रकार अग्रहरि, नंदकुमार पांडे, मृत्युंजय सिंह दीपू, राधेश्याम सिंह, सुदामा जयसवाल, अजीत पांडे, धीरेंद्र सिंह, कलाधर सिंह, रितेश पांडे, बिनोद सिंह, रामजी तिवारी, श्यामसुंदर सिंह, श्रीराम चौबे, प्रमोद सिंह, भरत रस्तोगी, शिवजी वर्मा, अरविंद वर्मा, राहुल राजभर, विकास गुप्ता, राहुल राजभर, अनिल श्रीवास्तव, शुभम सिंह आदि रहे।