MI vs DC मैच: मुंबई ने प्लेऑफ में प्रवेश किया, दिल्ली को 59 रनों से हराया

MI vs DC मैच: मुंबई ने प्लेऑफ में प्रवेश किया, दिल्ली को 59 रनों से हराया

मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। 

MI vs DC मैच: मुंबई ने प्लेऑफ में प्रवेश किया, दिल्ली को 59 रनों से हराया

MI vs DC Match: बुधवार को आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। 

हालाँकि, इस लक्ष्य का पीछा करने में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली की आधी टीम मात्र 65 रन पर पवेलियन लौट गई। अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को 59 रनों से हरा दिया।


बता दें कि 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। लोकेश राहुल 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। फाफ डु प्लेसिस भी सात गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, समीर रिजवी ने भी कुछ बेहतरीन पारियां खेलीं लेकिन वह भी 35 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।

 विप्रराज निगम 20 रन बनाकर आउट हुए, ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए, आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए और माधव तिवारी 3 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की आधी टीम पावर प्ले में ही पवेलियन लौट गई। दिल्ली के खराब प्रदर्शन को देखकर प्रशंसक भी निराश हुए। दिल्ली 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन तक ही पहुंच पाई। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज रन बनाने के लिए पिच पर शॉट लगाने की कोशिश करते रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |