भारत की अग्रणी SUV निर्माण कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी का नया अपडेटेड वर्जन महिंद्रा बोलेरो बोल्ड और बोल्ड नियो पेश करने जा रही है |
![]() |
महिंद्रा बोलेरो बोल्ड नियो का नया अपडेटेड मॉडल |
भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माण कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी का नया अपडेटेड वर्जन महिंद्रा बोलेरो बोल्ड और बोल्ड नियो पेश करने जा रही है। ऐसे में लोगों को नई महिंद्रा बोलेरो काफी पसंद आने वाली है।
नई महिंद्रा बोलेरो में ये होगा खास
नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड मॉडल में इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक बदलाव किए गए हैं। कार के बाहरी हिस्से में काले बंपर पर गहरे रंग के क्रोम तत्व हैं। इसके अलावा कार के केबिन के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड निओ में भी कई बदलाव किए गए हैं और कार को ब्लैक थीम के साथ पेश किया गया है।
बोलेरो महिंद्रा नया नारा
नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड की टैगलाइन हिंदी में है "बेजोड़ जुनून की शान, बोल्ड की नई पहचान"। नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड नियो की टैगलाइन है “बॉर्न बोल्ड, बिल्ट अनस्टॉपेबल”।
Bolero Mahindra New Slogan
नई महिंद्रा बोलेरो में आपको डार्क क्रोम एक्सटीरियर, ब्लैक स्पोर्टी फ्रंट बंपर, प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर, रूफ रेल (बोलेरो नियो में) और बैकअप कैमरा (बोलेरो नियो में) जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। महिंद्रा बोलेरो के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इसमें 1.5 लीटर का तीन सिलेंडर वाला डीजल इंजन होगा, जो 75 एचपी की पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।