Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन यदि आप कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाएं तो आपके जीवन में सफलता आ सकती है। लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय अपनाएं तो ज्यादा लाभकारी साबित हो सकते हैं। 

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

 Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि अनुसार उपाय

 Shani Jayanti 2025: शनि देव को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर बना रहता है। माना जाता है कि वे कर्मों का फल देने वाले न्यायप्रिय देवता हैं। ऐसा माना जाता है कि अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को शनि देव शुभ फल देते हैं, जबकि बुरे कर्म करने वाले जातक को शनि देव दंड देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या को हुआ था और इसी दिन हर साल शनि जयंती मनाई जाती है।

 इस बार शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस खास दिन पर शनि देव की पूजा और कुछ उपाय करने से उनकी कृपा मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय अपनाएं तो ज्यादा लाभकारी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन सभी राशियों के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए। 

मेष राशि ज्योतिष के अनुसार, 
मेष राशि वाले जातकों को शनि जयंती के दिन काले तिल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए। इससे शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि 
पीपल के वृक्ष में शनि का वास माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि के लोग इस दिन शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन काले रंग के कपड़े पहनें और शनि मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है। 

 कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक इस दिन किसी शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

 सिंह राशि
 सिंह राशि के लोग इस दिन गरीबों को भोजन कराएं, साथ ही कंबल और पुराने कपड़े दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगते हैं। 

कन्या राशि 
कन्या राशि वाले जातक इस दिन शनि यंत्र की स्थापना करें और विधिवत उसकी पूजा करें। इससे ग्रह दोष शांत होता है और जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं। तुला राशि तुला राशि वाले जातकों को इस दिन काले तिल और लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे अटके हुए सभी काम पूरे होने लगेंगे 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वाले जातक शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इनकी कृपा से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। 

धनु राशि 
शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करता है और कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करता है। 

मकर राशि
 मकर राशि के जातक इस दिन गरीबों को खाना खिलाएं और कपड़े दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। कुंभ राशि कुंभ राशि वाले जातक इस दिन गरीब बच्चों को पेन, किताबें और पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। 

मीन राशि 
मीन राशि वाले जातक इस दिन किसी शनि मंदिर में जाकर विधिपूर्वक पूजा करें और शनि मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय से मन को शांति मिलेगी और बुरी नजर से छुटकारा मिलेगी।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |