Saturday Astro Tips: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और यह दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित हैं। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं और जीवन की बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं तो आपको शनिवार की सुबह कुछ खास उपाय करने चाहिए। ये सभी उपाय आपको सुबह स्नान करने के बाद करने चाहिए।
अगर संभव हो तो इन उपायों को करने के बाद ही भोजन और पानी पीना चाहिए। अगर आप शनिवार की सुबह उठते ही नीचे बताए गए 5 कामों को श्रद्धा और नियमित रूप से करते हैं तो शनि दोष दूर होगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
आइए जानते हैं क्या हैं ये 5 उपाय
Remedies for Shani's Sadesati : शास्त्रों में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करते हैं तो आपको बहुत जल्द ही परिणाम मिलेंगे। खास तौर पर शनिवार के उपाय उन लोगों के लिए बहुत मददगार होते हैं जो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रतिकूल प्रभाव के कारण जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। अगर आप शनिवार के दिन दान-पुण्य और सेवा करते हैं तो शनिदेव आपसे बहुत जल्द प्रसन्न होंगे। इसके प्रभाव से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं, कठिनाइयां और समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं। आइए जानें क्या हैं ये अचूक उपाय। शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं शनिवार के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं। साथ ही "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करते रहें।
शनिवार का दिन न सिर्फ शनिदेव की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है बल्कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। खास तौर पर अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा हो तो उसे शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। यह उपाय शनि के प्रकोप को शांत करता है। शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या से राहत मिलती है।
सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें
सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें। यह उपाय खास तौर पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि की महादशा से पीड़ित लोगों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। शनिवार को सूर्योदय के बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। सरसों के तेल को स्टील की कटोरी या बर्तन में डालें। उसमें अपना चेहरा देखें, इसे तेल में प्रतिबिंब देखना कहते हैं। फिर इस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति, साधु या शनि मंदिर में रखे लोहे के बर्तन में दान कर दें। फिर 108 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
जरूरतमंदों को काली वस्तुएं दान करें
शनिवार की सुबह किसी गरीब, बुजुर्ग या विकलांग व्यक्ति को काला कपड़ा, काले चने, सरसों का तेल, उड़द की दाल या लोहे के बर्तन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शनि के नकारात्मक प्रभाव में काफी कमी आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस उपाय को करने से शनि महाराज आपसे प्रसन्न होते हैं। इसके प्रभाव से आपके काम में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और आपके जीवन में फिर से तरक्की के योग बनने लगते हैं।
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। यह एक सरल लेकिन आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली उपाय माना जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि महादशा से गुजर रहे हैं। इस उपाय को करने से आप पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव कम होता है, खासकर शनि और राहु का प्रभाव। यह उपाय अकाल मृत्यु, रोग, मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। शनिवार की सुबह स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। नमक और मसालों के बिना शुद्ध गेहूं के आटे का उपयोग करें। आप इसमें कुछ काले तिल या काली उड़द की दाल का पाउडर मिला सकते हैं। छोटी-छोटी गोलियां बनाकर किसी नजदीकी जलाशय, नदी, तालाब या मछलीघर में मछलियों को खिलाएं।
काली चींटियों को आटा खिलाएं
शनिवार शनिदेव को प्रसन्न करने का खास दिन है। इस दिन किए गए सभी पुण्य कार्य जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। काली चींटियों को आटा खिलाना एक बहुत ही कारगर और सरल उपाय है। यह उपाय न केवल शनि की पीड़ा को शांत करता है बल्कि भाग्य में अदृश्य सकारात्मक परिवर्तन भी लाता है। शनिवार की सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। काली चींटियों को आटा खिलाएं